BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दिसंबर महीने में सूर्यग्रहण और खरमास के साथ मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 30, 2021

दिसंबर महीने में सूर्यग्रहण और खरमास के साथ मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार



साल 2021 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है।

दिसंबर का महीना बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि महीने के शुरुआत में ही साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ेगा।

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दिसंबर माह का आरंभ ग्रहण के साथ शुरू होगा और अंत होते ही साल 2021 खत्म हो जाएगा। फिर नए वर्ष 2022 का शुभारंभ हो जाएगा। जिसकी तैयारियां अभी से चलने लगी है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार यह महीना मार्गशीर्ष जिसे अगहन भी कहा जाता है उसकी शुरुआत हो चुकी है। दिसंबर के महीने में कई व्रत-त्योहार और ग्रहों का गोचर होने वाला है। दिसंबर महीने में अमावस्या, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि ,गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी और पूर्णिमा जैसे प्रमुख व्रत त्योहार रखें जाएंगे। इसी महीने खरमास भी आरंभ होंगे। खरमास के कारण कुछ दिनों के लिए सभी तरह के शुभ कार्य जैसे विवाह आदि थम जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 01 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक कब कौन से प्रमुख त्योहार मनाएं जाएंगे उनकी पूरी डिटेल...

दिसंबर माह के प्रमुख व्रत-त्योहार और ग्रहों का गोचर

2 दिसंबर- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
4 दिसंबर- मार्गशीर्ष अमावस्या, सूर्य ग्रहण
5 दिसंबर- मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर
8 दिसंबर- शुक्र का मकर राशि में गोचर
10 दिसंबर- बुध का धनु राशि में गोचर
11 दिसंबर- मासिक दु्र्गाष्टमी
14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
15 दिसंबर- मत्स्य द्वादशी
16 दिसंबर- प्रदोष व्रत , धनु संक्रांति, सूर्य का धनु राशि में गोचर
18 दिसंबर- दत्तात्रेय जयंती
19 दिसंबर- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
20 दिसंबर- पौष का महीना प्रारम्भ
22 दिसंबर- संकष्टी चतुर्थी
25 दिसंबर- क्रिसमस डे
26 दिसंबर- भानु सप्तमी
29 दिसंबर- बुध का गोचर
30 दिसंबर- सफला एकादशी, शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में गोचर
31 दिसंबर - अंग्रेजी नव वर्ष आरंभ

No comments:

Post a Comment